जसपुर। 13 जून 2021 पुलिस ने झूठा मुकदमा लिखवाने के मामले में शिकायतकर्ता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है बता दें कि कुंडा थाना पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना का खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया मामला 19 मार्च 2021 का है शिकायतकर्ता ओंकार सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी अनाज मंडी के पीछे सरवर खेड़ा थाना कुंडा उधम सिंह नगर ने थाने में शिकायत देवकर बताया था कि गांव के ही जोगा सिंह जय सिंह ने उसके भाई संजय को जान से मारने की नियत से गोली मार दी और मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत मामले की गहनता से जांच की जिस पर पुलिस को सत्यता सामने आ गई शिकायतकर्ता ओंकार सिंह के भाई घायल

संजय जिसका उपचार चल रहा था बाद उपचार विवेचक द्वारा पीड़ित संजय के बयान दर्ज किए गए, जिसमें साक्ष्य आया कि ओमकार द्वारा जय सिंह व जोगा सिंह से पैसे के लेन-देन में हुए विवाद में उनको फसाने के उद्देश्य से अपने भाई संजय पर गोली चलाई गई थी।तदुपरांत प्रकाश में आए अभियुक्त ओंकार सिंह की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए जिसमें दिनांक 12/6/ 21 को रात्रि में अभियुक्त ओंकार सिंह को लुटे हुए वाहन UK 06 N 8425 मोटरसाइकिल यामाहा कंपनी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई । बाद आवश्यक कार्रवाई गहन पूछताछ की गई। बाद पूछताछ के अभियुक्त ओमकार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस .315 बोर अभियुक्त ओमकार की निशानदेही पर बरामद किया गया। जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमार,कांस्टेबल, देवेंद्र बिष्ट,नीरज बिष्ट, नरेश चौहान, गोविंद प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
