जसपुर। 14 June 2021 कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला में 46 वर्षीय व्यक्ति की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर फरार हो गए हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भीड़ का जमावड़ा लग गया मृतक के पुत्र ने अपनी चाची तथा चचेरे भाई पर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। बता दें कि कुंडा थाने में दी तहरीर में मृतक के पुत्र सचिन ने बताया कि उसके पिता चंद्रपाल सिंह गांव में ही स्थित अपने घेर में मोटरसाइकिल की रखवाली करने तथा भैंसों की देखभाल के लिए सोए हुए थे। उसने बताया कि आज प्रात करीब 5:00 बजे जब वह घेर मे पहुंचा तो उसके पिता खाट पर लहूलुहान पड़े हुए थे।

उनके माथे और कान के पास गंभीर चोटें लगी हुई थी। और खून टपक रहा था उसने बताया कि यह सब देख उसके होश उड़ गए और अपने पिता चंद्रपाल सिंह को 108 आपात वाहन की मदद से राजकीय चिकित्सालय काशीपुर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।उसने कुंडा थाना में अपनी चाची सविता देवी पत्नी राम पाल सिंह निवासी टीला तथा अपने चचेरे भाई मनजीत सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी टीला पर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर में उसने यह भी बताया है कि उसकी चाची सविता देवी तथा चचेरे भाई मंजीत सिंह के बीच नाजायज संबंध थे। जिसको लेकर चंद्रपाल सिंह कि कई बार घर में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुंडा थाना पुलिस सविता देवी तथा मनजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
