काशीपुर। 29 जून 2021 लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर नई नई कार्यकारणी का गठन करते हुए नए पदों पर नियुक्तियां दी गई है। वर्ष 2021 2022 के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बता दें कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का अध्यक्ष पुनीत शर्मा को क्लब द्वारा बनाया गया है जबकि सौरभ शर्मा को सचिव तथा धीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। बता दें कि नई कार्यकारिणी का गठन रामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में किया गया है।

पूर्व अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल मेम्बरशिप चेयरपर्सन एवं लायन अभिनव अग्रवाल LCIF कोऑर्डिनेटर रहेंगे नवनियुक्त टीम का कार्यकाल 1 जुलाई 2021 से आरम्भ होगा! पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संदीप सहगल, लायन अभिषेक गोयल (पूर्व रीजनल चेयरपर्सन), लायन मनोज अग्रवाल, लायन अपूर्ण मेहरोत्रा, लायन सूर्य प्रताप ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सेवाकार्यों की जरुरत के बारे में जानकारी दी! सभी सदस्यों को इस मुश्किल दौर में भी सेवा का जज़्बा बनाये रखने को कहा !लायन पुनीत कुछ वर्ष पूर्व क्लब सचिव तो लायन सौरभ कोषाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं!


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
