देहरादून 4 जुलाई 2021 भारतीय जनता पार्टी के साडे 4 वर्ष के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में 45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार शाम राजभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री रह चुके हैं। धामी राज्य के सबसे कम उम्र के युवा तेजतर्रार मुख्यमंत्री बन गए हैं।

धामी के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इनमें सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, डॉ धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफल, गणेश जोशी, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, यतेश्वरानंद और बंशीधर भगत का नाम शामिल है। ये सारे मंत्री तीरथ सिंह रावत सरकार में भी शामिल थे। खास बात यह रही कि इस बार कोई राज्य मंत्री नहीं बना। सभी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
