काशीपुर। क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी ने किया क्षेत्रफल का निरीक्षण बता दें कि संयुक्त मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी, आकांक्षा वर्मा ने शहर के अंदर जलभराव की समस्या को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता सिंचाई एवं क्षेत्रीय पार्षद के साथ निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान काशीपुर के अल्लीखा में अत्यधिक जलभराव की समस्या पाई गई सड़क के किनारे बनी नालियों पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिस कारण नाली अवरुद्ध हो गई है नालियों के पानी की निकासी जिस बड़े नाले द्वारा होती है वह भी आगे जाकर संकीर्ण हो गया है, इस संबंध में मौके पर उपस्थित लोगों से बात की गई लोगों द्वारा भी सड़क के किनारे बनी नालियों पर अतिक्रमण के संबंध में सहमति व्यक्त की गई और उनके द्वारा मार्ग को चौड़ा कराने का अनुरोध किया गया।


जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अपर सहायक अभियंता सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल जहां-जहां नाली बंद हो गई है। उसको तुरंत खोला जाए एवं संकीर्ण नाले को चौड़ा किया जाए, जिससे पानी की निकासी सही प्रकार से हो सके तो वहीं उन्होंने जसपुर बाईपास स्थित ढेला नदी के पुल के पास मिट्टी के कटान एवं किसानों की खेती के नुकसान को देखते हुए संबंधित पटवारी को निर्देशित किया गया है।


कि किसी भी जनहानि, पशु हानि एवं अन्य किसी भी प्रकार की हानि से बचने के लिए तत्काल तहसीलदार, काशीपुर के माध्यम से रिपोर्ट प्रेषित करें जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की हानी से निपटा जा सके उन्होंने मुरादाबाद रोड स्थित पुराना ढेला नदी का पुल है, जिसमें ब्रिज की तरफ सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण भूमि का कटाव हो रहा है जिस कारण ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की प्रबल संभावना बनी हुई है इस संबंध में मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया की वह समस्या का निराकरण तत्काल लोनिवि काशीपुर से पत्राचार करें।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
