काशीपुर। 31 जुलाई 2021 नवनिर्वाचित चेयरमैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि काशीपुर के भाजपा कार्यकर्ता राम मेहरोत्रा को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड का चेयरमैन निर्वाचित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कुंडा चौराहे पर एकत्रित होकर निर्वाचित चेयरमैन राम मेहरोत्रा का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ता राम मेहरोत्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि श्रीराम मेहरोत्रा को प्रदेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड का चेयरमैन बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ता कुंडा चौराहे पर एकत्रित हुए हैं। जहां से जुलूस के माध्यम काशीपुर में प्रवेश करेंगे। तो वही खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि श्रीराम मेहरोत्रा को प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड का चेयरमैन बनाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। और उनके चेयरमैन बनने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। तो वही भाजपा नेत्री सीमा चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो काशीपुर के भाजपा कार्यकर्ता राम मेहरोत्रा को प्रदेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड उत्तराखंड का चेयरमैन बनाया गया है।

वह हर्ष का विषय है उन्होंने कहा कि श्रीराम मेहरोत्रा को चेयरमैन बनाने से काशीपुर ही नहीं बल्कि कुमाऊ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राम मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो उन पर विश्वास जताया है वह उस पर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र ही नहीं उत्तराखंड के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए वह कार्य करेंगे। इस मौके पर स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, रजत सिंधु, अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, तेजवीर चौहान, मनोज जग्गा, मीनू, राजू सेठी, डॉ गिरीश तिवारी, अमित रस्तोगी, अजय शर्मा, धीरज कुमार, पंकज शर्मा, आर एस यादव, अर्जुन शर्मा, ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप, वीर सिंह बिश्नोई, बबलू चौधरी, दीपक शर्मा, गुरबख्श बग्गा, राजेंद्र गिरी, अजय टंडन, नरेंद्र चौधरी,, जसवीर सिंह सैनी, समर पाल चौधरी, हर स्वरूप सिंह, विपिन अरोरा, सीमा चौहान, मंजू यादव, रेखा सक्सेना, रीती नागर, कैलाश चंद्र प्रजापति, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजकुमार यादव, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
