काशीपुर। 2 अगस्त 2021 कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कमर कस ली है। उसी को लेकर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष बिसात बिछाने में जुट गए है। एक के बाद एक कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष लगातार कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर जुटे हुए हैं। उसी क्रम में आज फिर कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रास्ते से नव चेतना भवन तक जुलूस के माध्यम से पहुंचाया। बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापडी प्रदेशभर में हर विधानसभा में जाकर संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर रहे हैं। उसी क्रम में रहे काशीपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 इस तरह से फतह किया जाए उसको लेकर तय कार्यक्रम के अनुसार वह काशीपुर पहुंचे जहां पर कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी भाजपा सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर हमला बोला।

दरअसल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में बीते दिनों संगठन में उथलपुथल के बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के साथ ही चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। जिसमें उधम सिंह नगर जिले से तिलक राज बेहड़, भुवन कापड़ी शामिल थे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भुवन कापड़ी पहली बार काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा नागनाथ मंदिर के पास स्थित प्रेक्षाग्रह से कांग्रेसी नवचेतना भवन तक बाइक और कार रैली के रूप में लाया गया।

इस दौरान कांग्रेस नव चेतना भवन में भुवन कापड़ी के स्वागत में एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने प्रथम बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री भुवन कापड़ी को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस हाईकमान पार्टी में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर तराई में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भयभीत है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश में जिस प्रकार से नई कार्यकारिणी में चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत स्थिति में मिशन 2022 फतेह करने के लिए तैयार है।

अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया। इस मौके पर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, मुक्ता सिंह, एडवोकेट, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, मनोज जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, अब्दुल अजीज कुरैशी, राकेश नरूला, उमा वात्सल्य, माजिद अली, अलका पाल, अफसर अली , दीपक वर्मा, मुशर्रफ हुसैन, गीता चौहान, हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट, सुरेश शर्मा, आशीष अरोड़ा बॉबी, त्रिलोक अधिकारी ब्रह्मा सिंह पाल सफीक अहमद अंसारी राजीव चौधरी, वीर सिंह ग्रेवाल, मंसूर अली मंसूरी जतिन नरूला, इन्दुमान, लक्ष्मी गर्ग, लता शर्मा, सचिन एडवोकेट ,अनीस अंसारी, चेतन अरोरा, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
