काशीपुर। अज्ञात चोर ने घर में घुसकर जबरदस्ती महिला के गले पर चाकू रखकर सोने चांदी के आभूषण समेत हजारों की लूट को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया घटना की तहरीर महिला के पति ने थाना कुंडा पुलिस को देकर अज्ञात चोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। बता दें कि घटना 6 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर घर में घुस घुस आया आहट होने पर महिला जागकर जब उठे तो चोर ने महिला की गर्दन पर चाकू से डरा धमकाकर उससे लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम हरियावाला ऑक्सीजन फैक्ट्री रोड निवासी योगेश कुमार पुत्र नरेश ने कुण्डा थाना पुलिस को तहरीर में बताया कि वह दिल्ली की एक कम्पनी में कार्य करता है। तथा उसकी पत्नी व पुत्र घर पर रहते हैं। बताया कि बीती 6 अगस्त को अज्ञात चोर उनके घर में घुस आया तथा उसकी पत्नी व पुत्र के जाग जाने पर चोर ने उन्हें डरा धमकाकर उनसे सोने की झुमकी, अंगूठी, नांक का फूल व घर में रखी दस हजार की नकदी लूट कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कुंडा थाना पुलिस आसपास के गांवों में महिला द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार अज्ञात लुटेरे की खोजबीन कर रही है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
