काशीपुर। 23 सितंबर 2021 कुंडा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही फैक्ट्री परिसर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है पुलिस ने दो चोरों को माल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि 2 दिन पूर्व काशीपुर से मुरादाबाद मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ पेपर मिल में अज्ञात चोरों ने दीवाल में कुमल काटकर फैक्ट्री परिसर में रखें लोहे के पाइप को चोरी कर फरार हो गए थे। जिसकी प्राथमिकी नवनीत कुमार श्रीवास्तव जरनल मैनेजर सिद्धार्थ पेपर मिलने कुंडा थाना में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर पुलिस ने सुराग रसी करते हुए फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी जीशान पुत्र मोहम्मद अहमद तथा फैयाज पुत्र फरियाद साह को पूछताछ हेतु लाया गया जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी किए गए पाइपों को भी बरामद करा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457/ 380 आईपीसी के तहत आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुरण सिंह तोमर,कांस्टेबल दीपक जलाल, नीरज नेगी, विजय पाल सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
