मुरादाबाद/ ठाकुरद्वारा
ठाकुरद्वारा 5 सितंबर 2021 के ग्राम फरीद नगर में कुश्ती के दौरान एक युवक की मौत हो गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया परिजन युवक की दुर्घटना को हत्या बता रहे हैं बता दें कि भोपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी ग्राम गंगापुर थाना कुंडा काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर का पुत्र महेश उम्र 23 वर्ष ग्राम फरीदनगर तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के गांव में लगे दंगल देखने के लिए गया हुआ था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवमी के मेले का आयोजन वर्तमान प्रधान तथा अन्य लोगों ने मिलकर 2 सितंबर 2021 को गांव में नोमी का दंगल का आयोजन कराया था।

जिसमें कुश्ती लड़ते लड़ते पहलवान साजिद अंसारी ने उसके पुत्र महेश को जान से मार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नवमी के दंगल का आयोजन वर्तमान प्रधान व उसकी आयोजक मंडली ने लापरवाही करते हुए बहुत तगड़े पहलवान से मेरे पुत्र को कुश्ती लड़वादी जबकि उस पहलवान के सामने मेरा पुत्र कुछ भी नहीं था मेरे पुत्र का वजन 45 किलोग्राम था और पहलवान का वजन लगभग 80 किलोग्राम से ऊपर होगा उपरोक्त पहलवान ने मेरे बेटे को एक ही बार में गर्दन तोड़ दी जब मेरे बेटे ने बचने की गुहार लगाई तो इस पहलवान ने मेरे बेटे का सिर जोर-जोर से दोनों तरफ घुमा दिया जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। परिजन इसके लिए ग्राम प्रधान तथा आयोजक मंडली को भी उसके पुत्र की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं उन्होंने कहा है कि उनके वकील के द्वारा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
