काशीपुर 27 सितंबर 2021 ऑल इंडिया श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने किसान संयुक्त मोर्चा के आहवान पर आज के “भारत बंद” को पूर्णतः सफल बताते हुए कहा कि यह किसानों की बड़ी जीत है। आज सुबह कांग्रेसी एवं व्यापारी नेता आशीष अरोरा बाबी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से रूबरू मारवाह ने कहा कि आज बाजार भर में घूमने पर उन्होंने पाया कि काशीपुर की जनता पूरी तरह किसानों के साथ है।

लगभग सभी दुकानें बंद होने पर उन्होंने व्यापारिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी रणनीति को लेते हुए आह्वान किया कि 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर जय जवान जय किसान नारा देने वाले प्रधानमंत्री जी के नारे के साथ किसानों की आवाज बुलंद करते हुए रुद्रपुर से किसान मैदान में सभी किसान इकट्ठा होकर गाजीपुर किसान आंदोलन में शामिल होने हेतु कूच करेंगे। यह रैली एक महारैली होगी और किसान अपनी एकता से संयुक्त किसान मोर्चा को ताकतवर बनाएगा और सरकार को यह दिखाएगा कि जो सरकार कहती है कि किसान आंदोलन कमजोर होता जा रहा है, उसे अपने विरोध में बने कानूनों को वापस कराने के लिए विवश करेगा। इस दौरान आशीष अरोरा बाबी, मंसूर अली मंसूरी, जसवंत सिंह ग्वाल आदि भी थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
