जसपुर/ 9 अक्टूबर 2021 पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है बता दें कि 8 अक्टूबर 2021 को ओमप्रकाश पुत्र श्री मुकुंदी लाल ने थाना कुंडा में तहरीर देकर बताया कि वह खेत पर बाइक खड़ी करके गया हुआ था। जब वह फसल देखने के बाद वापस लौट कर आया तो उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की घटना में अभियोग पंजीकृत करते हुए बाइक की खोजबीन शुरू कर दी इस दौरान पुलिस ने रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जिससे उन्हें पता लगा जिस पर पुलिस ने जरीफ उर्फ सिकंदर पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बैल जोड़ी थाना कुंडा तथा उसके सहयोगी लखन पुत्र किशन लाल निवासी रामा कॉलोनी गांव गड़ीनेगी थाना कुंडा को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम उप निरीक्षक कपिल कंबोज ,कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह , त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
