काशीपुर। 12 अक्टूबर 2021 एक व्यक्ति को मुखबिर की की सूचना पर स्मैक ले जाते हुए पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की जब तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 4. 90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति रामनगर रोड स्थित राजपूताना स्कूल के पहले स्मैक लेकर जा रहा हैं। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए उपनिरीक्षक रूबी मौर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी अंकुर खुराना पुत्र जीवन सिंह खुराना निवासी ग्राम मानपुर काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के पास से 4.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
