यूरो काशी क्रांति
काशीपुर। 17 अक्टूबर 2021 सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली के चालक में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी महिला की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पीपलसाना नरपत नगर थाना स्वार रामपुर निवासी अकबर अली पुत्र कासम अली अपनी माता सरवरी 55 वर्ष को ठाकुरद्वारा से घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में घैला पुल के डाल पर पीछे से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक और सवार अकबर अली बाइक समेत रोड के किनारे जा गिरा तथा महिला सरबरी की ट्रैक्टर के पहियो के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया बताया जाता है। कि अकबर अली शुक्रवार को अपने साले मोहम्मद आरिफ निवासी ठाकुरद्वारा की शादी में शामिल हुए होने गया था और शादी है करने के बाद घर वापस लौट रहा था। के रास्ते में अचानक दुर्घटना घट गई और महिला की ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। खबर लिखे जाने तक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
