काशीपुर। 21 अक्टूबर 2021 पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुई सरिया चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सरिया बरामद कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि ग्राम बेत वाला निवासी मुस्तफा मलिक ने थाना कुंडा में अज्ञात चोर के खिलाफ सरिया चोरी का अभियोग दर्ज कराया था। दर्जी तहरीर में बताया था कि ग्राम बेतवाला में उसका एक मकान का निर्माण का कार्य चल रहा है।

और मकान के लेटर के लिए वह 9 मंडल सरिया करीब 6 कुंटल लेकर आया था। जो कि मकान के सामने ही रखा हुआ था। उसने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को उसके उपरोक्त सभी शरिया को कुछ अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना कुंडा प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित रोड पर लगे। सीसीटीवी फोटो देखने पर पता लगा कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा पर सरिया लेकर जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो चोरी से संबंधित अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी किया गया सरिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मान माननीय न्यायालय में पेश किया है खुलासा करने वाली टीम में उप निरीक्षक अशोक फर्त्याल, कांस्टेबल नीरज बिष्ट ,त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
