काशीपुर। 4 नवंबर 2021 आज दीपावली का पर्व है और सभी लोग दीपावली की खुशियां मना रहे हैं। तो वही चोरों ने भी अपनी दीपावली शुभ करने को लेकर दुकान के पास खड़ी स्कूटरी को चोरी कर फरार हो गए और दुकानदार को स्कूटर चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। चोरी की घटना की सूचना दुकान स्वामी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को दे दी है।

बता दें कि पटेल नगर में स्थित हार्दिक प्रोविजनल स्टोर के स्वामी ललित चुघ आज प्रातः करीब 9:00 बजे अपनी दुकान पर रोज की भांति स्कूटी से आए थे। उन्होंने अपनी स्कूटरी संख्या uk06 क्यू 9353 दुकान के पास खड़ी करके वह दुकान में ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इस दौरान उनकी स्कूटरी कोई अज्ञात चोर स्कूटर चोरी कर मौके से फरार हो गया। और उन्हें स्कूटर चोरी होने की भनक तक नहीं लग पाई। स्कूटर चोरी होने का पता तब लगा जब दुकान स्वामी ललित को मार्केट से कुछ सामान लाने की जरूरत पड़ी। उस समय उन्होंने देखा तो मौके पर उनकी स्कूटरी गायब थी। स्कूटर चोरी होने की सूचना दुकान स्वामी ललित ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को दे दी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया।


































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
