शिक्षक एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी के माध्यम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल तथा सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम पत्र भेजकर पुरानी पेंशन जल्द बहाली की लगाई गुहार

काशीपुर पुरानी पेंशन बहाली के लिए अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी के माध्यम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल तथा उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया इस दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन रुकी हुई है जिसकी बहाली के लिए उनके द्वारा ज्ञापन भेजे गए हैं उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार उनकी रुकी हुई पेंशन को अति शीघ्र शिक्षकों को दिया जाए ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष भजन सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार ,जिला कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, विमल कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र, ब्लॉक मंत्री सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक राज, दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
