काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन के प्रदेशाध्यक्ष व समाजसेवी विक्की कुमार सौदा का जन्मदिन राजनेतिक व सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह धूमधाम से मनाया। इस दौरान लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विक्की कुमार सौदा का जन्म दिन पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड. के कार्यालय समेत भाजपा नेता बलराज पासी के काशीपुर स्थित निवास, क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर, जिला सचिव ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा गले में पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने केक काटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने अपने जन्मदिन पर 51 पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने का संदेश दिया। इस मौके पर व्यापार मण्डल के कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, क्लीन एंड ग्रीन संस्था के संरक्षक शैलेंद्र मिश्रा एड., संरक्षक उमेश जोशी एड., महिला संरक्षक अलका पाल, अरुण चौहान, मिंटू भटनागर, टोनी अरोरा, अमन चौहान, जितेंद्र सरस्वती, मोहित चौधरी, प्रशांत राज, कानूनी सलाहकार प्रिंस अरोरा एड., राहुल कश्यप, अमित खन्ना, गुरविंदर सिंह चंडोक, दीपक चंद्र पांडे, हिमांशु गौरव, कमल राही, अश्वनी कुमार, शैंकी सौदा, उमश सौदा, महेश वरदान आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
