जसपुर। 1 दिसंबर 2021 उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तो वही आम आदमी पार्टी भी आए दिन कार्यक्रम कर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। बता दे फिर जसपुर में आए दिन स्टार प्रचारकों के द्वारा आम आदमी पार्टी कार्यक्रम कर रही है। जिससे बड़ी तादाद में क्षेत्रीय जनता आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है जिससे यह प्रतीत होता है। कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जिस भी राजनीतिक दल की टक्कर होगी वह आम आदमी पार्टी से ही हो सकती है।

तो वही आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जसपुर विधानसभा प्रभारी डॉ यूनुस चौधरी ने बताया कि दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन 2 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उत्तराखंड जन संवाद कार्यक्रम के तहत लकड़ी मंडी चौक जसपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आप नेता इमरान मसूद जसपुर में सभा के दौरान आप पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान के तहत लोगों से घर-घर मिलकर पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। और 2 दिसंबर को जसपुर पहुंच रहे हैं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन की सभा के लिए लोगों को निमंत्रण भी दे रहे हैं।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
