काशीपुर। 2 दिसंबर 2021 कांग्रेस पार्टी के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा 63 के दुर्गा कॉलोनी व सैनिक कॉलोनी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय श्री गणेश गोदियाल जी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कालोनियों में कांग्रेस पार्टी द्वारा चौपाल लगाई गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते क्षेत्र के विरुद्ध विकास पर नागरिकों को अवगत कराया गया। कांग्रेस द्वारा चौपालों के माध्यम से नागरिकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस की चौपाल में कांग्रेसी नेता संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि विभिन्न कालोनियों में आज भी भाजपा के विधायक हरभजन सिंह चीमा व मेयर ऊषा चौधरी महानगर का विकास करने में बड़े-बड़े विकास के दावे करते हैं।

परंतु धरातल पर सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि कई सालों से तमाम कालोनियों की सड़कें जर्जर अवस्था में है यहा के लोगों ने दोनों ही जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों पर समस्या का समाधान करने के लिए तमाम बार कोशिश की परंतु दोनों ही जनप्रतिनिधियों की कुंभकरण निद्रा नहीं टूटी अब जब यह लोग कालोनियों में आएंगे तो इन्हें जवाब भी ऐसा ही दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने क्षेत्र की जनता से आवाहन किया कि संपूर्ण विकास के लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें ताकि आने वाला भविष्य साफ सुंदर सड़कों से लेकर पथ प्रकाश व्यवस्था तथा काशीपुर क्षेत्र के प्रत्येक मुख्य मार्गो पर सुंदर सजावटी आकृतियों के माध्यम से बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोग भी काशीपुर आगमन पर गर्व करें कि हम काशीपुर शहर में आए हैं। कांग्रेस की चौपाल में कांग्रेस जन एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। चौपाल में मौजूद कांग्रेस जनों में ललित कुमार , पूरन चंद्र जोशी,मुशर्रफ हुसैन, रवि ढींगरा, गीता रावत, बेबी रावत ,प्रदीप जोशी, ललित कुमार ,मोहम्मद अरशद, सिद्धार्थ शर्मा, संगीता शर्मा, नितिन कौशिक ,मीनू सहगल आदि तमाम स्थानीय जनता एवं कांग्रेस जन मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
