काशीपुर। 11 दिसंबर 2021 आगामी 16 दिसंबर को होने वाली देहरादून में रैली के संबंध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा प्रभारी आशा बिष्ट ने काशीपुर कांग्रेस कमेटी से बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं को देहरादून रैली में शामिल किए जाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान अलग-अलग कांग्रेसी वक्ताओं ने अपने विचार रखें इस दौरान प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से देहरादून आने पर एक रैली का आयोजन किया गया है।

जिसमें काशीपुर से भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बड़ी तादाद में ले जाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। जिस पर उनके द्वारा समस्त कांग्रेस जनों को एकत्रित करके रैली के संबंध में चर्चा की गई है। तो वही महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि 16 दिसंबर 2021 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी देहरादून आ रहे हैं। तथा देहरादून में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी इस दौरान देहरादून में जनता को संबोधित भी करेंगे एवं कांग्रेस की नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे तथा केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने किस तरह से देश की जनता को और प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य किया है। उससे जनता को भलीभांति अवगत कराएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में कांग्रेस की रैली में शामिल हो। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ,सुभाष पाल, एडवोकेट हरीश कुमार ,अरुण चौहान ,सुरेश शर्मा जंगी, उमा वात्सल्य ,अशीष अरोरा बॉबी, मंसूर अली मंसूरी, श्रीमती मुक्ता सिंह, मीनू गुप्ता, ब्रह्मा पाल सिंह ,के अलावा दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
