जसपुर। 14 अक्टूबर 2021 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। तो वहीं आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के रामनगर रोड स्थित होटल के कार्यक्रम में अट्ठारह वर्तमान ग्राम प्रधानों एवं चार पूर्व ग्राम प्रधानों तथा 8 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा चार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा एक जिला पंचायत सदस्य समेत करीब 35 लोगों ने भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें कि सभी ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई है। ग्राम प्रधानों के आम आदमी पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने से यह साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जसपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी बड़ी जीत हासिल कर सकती है। तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को प्रधानों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह वाकई में जसपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता पर अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा के आगामी विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेस और भाजपा को डॉक्टर यूनुस चौधरी जोरदार टक्कर दे सकते हैं।

इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य सद्दाम हुसैन, प्रधानसंघ उपाध्यक्ष मो जावेद कुंडा, ग्राम प्रधान बाबर खेड़ा इरशाद अली, ग्राम प्रधान राजपुर फकरुद्दीन, ग्राम प्रधान सन्यासियोंवाला नजाकत अली, ग्राम प्रधान केसरीपुर कुलवंत ग्राम प्रधान श्याम नगर मोहित कुमार, ग्राम प्रधान हजीरो जाहिद अली, ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी खेड़ालक्ष्मीपुर, ग्राम प्रधान बैलजूड़ी सरफ़राज़ चौधरी, ग्राम प्रधान धर्मपुर राजीव कुमार, ग्राम प्रधान मो० आसिफ मिस्सरवाला, ग्राम प्रधान आमका तैमूर ग्राम प्रधान लालपुर वाजिद अली, ग्राम प्रधान टीला बक्सोरा सुखदेव सिंह, ग्राम प्रधान रामनगर वन मुरसलीन अली, ग्राम प्रधान हिरदेश कुमार पूरनपुर, ग्राम प्रधान राजू शर्मा हलदुआ साहू, ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह शिवरापुर, पूर्व प्रधान ,अब्दुल सलाम बेलजुड़ी,तस्लीम अहमद मिस्सरवाला, ब्रजपाल सिंह , समीर अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य नोशे अली कुंडा,कमालुद्दीन रायपुर, दानिश चौधरी बेलजुड़ी, शादाब चौधरी राजपुर, मो आजम, आदि ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
