काशीपुर। 28 जनवरी 2022 कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में काशीपुर के युवा कांग्रेसी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। युवा कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार के दौरान हुंकार भरते हुए कहा कि काशीपुर से इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस का विधायक बनाने को जनता पूरी तरह तैयार है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात सहानी ने भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर विकास विरोधी आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के 20 वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास नहीं किया बल्कि क्षेत्र का विनाश किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा विधायक चुनाव के दौरान झूठे वादे करके जनता को गुमराह करते हुए वोट बैंक की राजनीति करते हैं अब जनता उनके झूठे वादों को समझ चुकी है। अब क्षेत्र की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की लहर है। और काग्रेस प्रत्याशी युवराज नरेंद्र चंद बाबा भारी मतों से जीत हासिल कर काशीपुर विधानसभा सीट में इतिहास रचाएंगे।

आसिफ रजा, अब्दुल कादिर, शोभित गुड़िया, चेतन अरोरा, अनीस अंसारी, अतुल पांडे, विकल्प गुड़िया, नितिन कौशिक, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, फैजान नकवी, राहुल कांबोज, जितेन्द्र सरस्वती, गुरनाम सिंह गामा, अज्जू खान, तरुण लोहनी, मंसूर अली मंसूरी, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, रवि ढींगरा, मोहम्मद इरशाद ताज, सुभान सैफी, फहीम सैफी, शाहनवाज, वसीम अकरम, पारस कपूर, रियासत सैफी, संजय रावत, मोहम्मद दानिश, सोनू,इलियास भारती, विनोद होंडा, विकास कौशिक, मोहित चौधरी, हैदर अली, आदि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, लिहाजा काशीपुर से भी जनता कांग्रेस का विधायक चुनकर उत्तराखंड विधानसभा में भेजने का मन बनाए हुए है। भाजपा शासनकाल से त्रस्त जनता अब समझ चुकी है कि क्षेत्र व प्रदेश का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस ही बेरोजगारों को रोजगार दे सकती है और मंहगाई से भी निजात दिला सकती है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
