काशीपुर। 1 जनवरी 2022 सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को बुलाकर जनता को संबोधित करा कर आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है बता दे की दिल्ली विधानसभा की उपसभापति राखी बिरला 2 फरवरी दिन बुधवार, को दोपहर 01 बजे काशीपुर पहुंच रही हैं जो खड़गपुर देवीपुरा में सत्यम पैलेस के सामने एक जनसभा को संबोधित करेंगीं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने यह जानकारी दी है। श्री चावला ने जनता से अनुरोध किया है कि वह कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा में पहुंचकर राखी बिरला जी के विचार सुने और काशीपुर के नव निर्माण हेतु इस बार झाड़ू से यहां की राजनीतिक गंदगी की सफाई कर आम आदमी पार्टी को सेवा का मौका दें।

यदि जनता ने आप प्रत्याशी दीपक बाली को इस बार अपनी सेवा का एक मौका दे दिया तो निसंदेह वें काशीपुर क्षेत्र की कायापलट कर देंगे और जनता के सपनों का विकसित काशीपुर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे ।बस जरूरत इस बात की है कि इस बार जनता उनको नकार दें जिन्होंने 20 साल से विधायक रहते हुए भी कुछ नहीं किया और उस कांग्रेस को भी मुंह तोड़ जवाब दे जिसने दो दो बार सरकार होने के बाद भी काशीपुर को विकास के बजाय रसातल में पहुंचा दिया। श्री चावला ने बताया कि राखी बिरला जी के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यकर्ता जी जान से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
