जसपुर। 2 फरवरी 2022 चुनाव की तिथि नजदीक आते देख सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी ला रही है। कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान के साथ कांग्रेस जन मिलकर क्षेत्र मे घर-घर जाकर जनसंपर्क कर कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेश को विजय दिलाने की जनता से अपील कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सभा सन्यासियों वाला में पहुंचे जहां पर उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के बाद गांव में ही एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई बेतहाशा बढ़ी हुई है बेरोजगारी चरम सीमा पर है। वृद्ध पुरुष एवं महिला को कांग्रेस के राज में दोनों को पेंशन मिलती थी जिसमें भाजपा की सरकार ने वृद्ध दी जा रही है जबकि महिला की पेंशन सरकार के द्वारा अब बंद कर दी गई है। जिससे क्षेत्र की और प्रदेश की जनता में भारी रोष है और वह कांग्रेस की तरफ उम्मीदों के साथ देख रही है जनता का मानना है। कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी उम्मीदों को सिर्फ कांग्रेस सरकार ही पूरा कर सकती है। इसलिए लोगों में ज्यादा उत्साह है और कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मोहम्मद उमर सिद्दीकी ग्राम प्रधान मोहम्मद हनीफ के साथ तमाम कांग्रेसी जन मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
