काशीपुर। 7 फरवरी 2022 दो पक्षों में हुए विवाद में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि परिजन उन्हें महाराणा प्रताप चौक के निकट एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि ग्राम दभोरा मुस्तकाम परमानंदपुर थाना आईटीआई निवासी मुनाजिर पुत्र मोहम्मद अमजद अली ने थाना आईटीआई में दर्ज तहरीर में बताया है।

कि उसके चाचा का लड़का जैनुल शाह पुत्र अकीन साह 5 फरवरी 2022 की रात्रि करीब 9:00 बजे आलू फार्म में स्थित अपनी दुकान बंद करके कार से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह परमानंदपुर तिराहे पर मोड़ने के लिए रोकी इतने में पीछे से मोनू पुत्र मोहम्मद उमर निवासी घोसीपुरा थाना स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश मोटरसाइकिल पर अन्य 3 युवकों ने उसकी कार में बाइक से टक्कर मार दी उसने बताया कि जब गाड़ी से उतर के उनसे पूछा गया कि भाई किसी को चोट तो नहीं आई है।

तो इतने में वह लोग आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। इतने में मोनू ने गांव में ही स्थित अपने परिजनों को फोन कर दिया। इतने में मोहम्मद नईम, गुड्डू, नवाब, अजीम, के साथ अन्य 5 युवकों ने आते ही उसके भाई को मारना पीटना शुरू कर दिया झगड़े की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाने का प्रयास किया।

तो इस दौरान आरोपियों ने लियाकत अली पुत्र अमजद अली मोहम्मद आरिफ पुत्र नजर हुसैन एवं मोहम्मद निशा पत्नी फिदा हुसैन निवासी गण ग्राम दभोरा मुस्तकाम परमानंदपुर को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान लियाकत हुसैन के खाने पर में 14 हुआ है। मोहम्मद आरिफ के दोनों हाथों में है। चल हुए हैं एवं सिर में 12 टांके आए हैं जबकि मोहम्मद निशा के सिर में 12 टांके आए हैं। एवं खानी टांग फैक्चर हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
