काशीपुर। 11 February 2022 आम आदमी पार्टी में शामिल हुए निगम पार्षद दीप जोशी ने क्षेत्र की जनता को झाड़ू की महत्ता समझाते हुए कहा है कि काशीपुर शहर भ्रष्टाचार की गंदगी से पट चुका है।ऐसे में आम आदमी पार्टी की झाड़ू से शहर की गंदगी को यदि साफ नहीं किया जाता तो क्षेत्रीय जनता का आने वाले समय में जीना दुश्वार हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा की कथनी करनी को देख लिया। अब एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहिए। दीप जोशी ने कहा कि विधायक हरभजन सिंह चीमा लगातार चार बार विधायक रहते हुए यानी 20 वर्षों के कार्यकाल में सरकार में मंत्री नहीं बन पाए। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीमा की पहचान पकड़ तथा वजूद पार्टी में क्या है? विधायक चीमा ने चापलूसी को प्राथमिकता दी वह कभी किसी के दुख दर्द में शामिल नहीं हुए। क्षेत्र की सम्मानित जनता ने चीमा पर भरोसा कर उन्हें सिर आंखों पर बिठाया चुनाव जीतने के बाद चीमा ने उसी को पहचानने से इंकार कर दिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
