संपूर्ण समाधान दिवस पर 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा 7 शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
ठाकुरद्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई आम समस्याएं जिसमें जनता द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताते हुए उप जिला अधिकारी तथा अधिकारियों से उनका निस्तारण करने को लेकर पत्र भी दिए गए बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 27 शिकायतें मिली जिस पर 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया l मंगलवार को एसडीएम कोर्ट सभागार में उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के अंतर्गत 27 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 7 शिकायतों का तत्काल प्रभाव से मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है जबकि बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं बताया कि उपरोक्त सभी शिकायतों के संबंध में तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किया जाएगा जिससे कि आमजन को समय पर सुविधाएं प्राप्त हो सके । दौरान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप यादव, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र सिंह रावत, कोतवाली ठाकुरद्वारा प्रभारी सत्येंद्र सिंह, भोजपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहेl



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
