काशीपुर। 3 जून 2022 पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को स्मैक ले जाते दबोच लिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति स्मैक लेकर काशीपुर बेचने आया हुआ है। चौकी प्रभारी बांसवाड़ा उपनिरीक्षक गणेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल खालिक निवासी आशियाना बिल्डिंग के सामने मोहल्ला अल्लीखा थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर को 7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया उप निरीक्षक श्री गणेश भट्ट की फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध 22/ 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गणेश भट्ट कांस्टेबल गोविंद प्रसाद, कुशल सिंह, कैलाश चंद आदि मौजूद थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
