काशीपुर 24 June 2022 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं फल वितरण तथा शरबत तस्कीम कर उनकी द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पालिकाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री रहे मुकेश मेहरोत्रा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि श्री मुकेश मेहरोत्रा न सिर्फ कांग्रेस के बल्कि समाजसेवा के एक मजबूत स्तम्भ थे। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि ये श्री मुकेश मेहरोत्रा के प्रभावशाली व्यक्तित्व का ही कमाल है कि आज भी काशीपुर ही नहीं बल्कि दूरदराज इलाकों के लोग उन्हें याद करते हैं।


आज उनकी स्मृति में आयोजित फल वितरण, रक्तदान व शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर वर्ग के व्यक्तियों की उपस्थिति इस बात का परिचायक है कि काशीपुरवासियों के दिलों में आज भी श्री मुकेश मेहरोत्रा बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री मुकेश मेहरोत्रा एक जिंदादिल इंसान थे और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। समाज के हर वर्ग से उनका जुड़ाव रहा। समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में आज भी उनका नाम आदरभाव से लिया जाता है। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
