काशीपुर। 5 जुलाई 2022 नशीली दवाइयां ले जाते एक व्यक्ति को पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवाइयों में स्पास्मो प्रॉक्सी वन कैप्सूल करीब 1872 तथा प्रॉक्सीवेल स्पास की करीब 9072 टेबलेट बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है जबकि आरोपी की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया देर शाम पुलिस काशीपुर मुरादाबाद मार्ग पर स्थित है। ओवर ब्रिज के नीचे चेकिंग कर रही थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दवाइयों की खेप लेकर जा रहा था पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे रोका तो वह भागने का प्रयत्न करने का जिसे पुलिस ने शक होने पर दबोच लिया जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 1872 नशीले कैप्सूल तथा 9072 नशीली टेबलेट पुलिस ने बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह यह नशीली दवाई काशीपुर में नशेड़ी ओ को बेचने के लिए लाया था और अधिक लाभ कमाना चाहता था जिसके कारण इन गोलियों को जिला बिजनौर से लाकर काशीपुर में नशेड़ी व्यक्तियों को बेच देता। उसने बताया कि वह यह काम अधिक धन कमाने के लालच में करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि आरोपी किसे माल बेचने आया था उसकी भी जांच की जाएगी तथा जहां से वह नशीली दवाइयां खरीद कर लाया था उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, हरीश प्रसाद, आदि शामिल थे
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
