काशीपुर। 16 जुलाई 2022 उत्तराखंड के लोकप्रिय और पर्यावरण को समर्पित हरेला त्योहार के अवसर पर वसुधैव समिति द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर में आम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। और संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करते रहेंगे।

बता दें कि एफपीओ के अध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के लोकप्रिय और पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व पर समिति द्वारा आम के वृक्ष लगाए गए हैं। जिससे आम के फल तो खाने को मिलेंगे ही आसपास का वातावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा क्योंकि वृक्ष लगाने से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त होगा। वृक्ष लगाने वालों में वसुधैव के अध्यक्ष डा प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र गंगवार, केवीके के डा जितेंद्र क्वात्रा, डा प्रभाकर, डा सिद्धार्थ कश्यप, डा वाय पी सैनी, श्री राम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक के कृषि इंजीनियरिंग के छात्र उपस्थित रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
