काशीपुर शादी की अगली सुबह से लापता युवक की तहरीर पिता ने कोतवाली में सौंपकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है बता दें कि कचनार गाजी कुमाऊं कॉलोनी वार्ड नंबर 4 निवासी लईक अहमद पुत्र हबीब अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उसके पुत्र नईम अहमद 27 वर्ष का विवाह 4 नवंबर 2020 को सकीना पुत्री खुर्शीद हुसैन निवासी ग्राम तिलकपुर शिवराम जिला मुरादाबाद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था अपने तहरीर में यह भी बताया कि शादी के समय उसका पुत्र नईम अहमद खुश था ने बताया कि 5 नवंबर 2020 की सुबह करीब 4:00 बजे वह बिना किसी को बताए अपना मोबाइल फोन भी घर छोड़ कर कहीं चला गया आसपास और रिश्तेदारों में उसकी खोजबीन की गई परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पाया है उसने बताया कि उन्हें आशंका है कि कहीं उनके पुत्र को कोई जान माल का नुकसान ना हो जाए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है पुलिस ने युवक की तलाश को लेकर जांच शुरू कर दी है



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
