काशीपुर। 28 अगस्त 2022 न्यायालय के आदेश पर मां बेटियों के खिलाफ पति को मृत दिखाकर सरकार से विधवा पेंशन प्राप्त करने के मामले में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि मोहल्ला काजी बाग निवासी उबेदुर्रहमान अंसारी पुत्र स्वर्गीय शमशाद हुसैन अंसारी ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय में धारा 156/3 के तहत मां बेटियों के खिलाफ पेंशन के रूप में सरकार से नाजायज धन कमाया है।

कोतवाली में दर्ज तहरीर में उबेदुर्रहमान ने बताया है कि खैरुलनिशा पत्नी मौहम्मद इकबाल निवासी मौ० कटोराताल मकान नं0-56 काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर चालाक किस्म की महिला है, जिसने नाजायज नफा कमाने की गरज से सरकार को क्षति पहुंचाने की गरज से स्वयं को विधवा दिखाकर अपने पति मौहम्मद इकबाल को जीते जी मरा दिखाकर विधवा पेंशन का फार्म ऑनलाईन भरा गया जो विभाग कर्मचारियो की मिली भगत से षडयन्त्र कर अन्जुम इकबाल जोकि खैरुलनिशा की पुत्री है और कम्प्यूटर की अच्छी जानकार है। खैरुलनिशा ने अपनी पुत्री अन्जुम इकबाल से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये और अपने हक में विधवा पेंशन स्वीकृत करायी है। उसने बताया कि खैरुलनिशा के पति मौहम्मद इकबाल आज भी जीवित है, परन्तु खेरूलनिशा ने अपने पति को मृत घोषित कर विधवा पेंशन कर्मचारियों से मिलकर स्वीकृत करा ली है। खैरुलनिशा विधवा पेंशन हर माह पा रही है। जिसमें उत्तराखण्ड सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। खैरुलनिशा के विधवा पेंशन के फार्म की सत्यप्रति सूचना अधिकार अधिनियम से प्राप्त की है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच कर आरंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
