उत्तर प्रदेश / गाजियाबाद 5 सितंबर 2022 पत्थर से पिता की हत्या कर नाबालिग ने पिता के शव को कार में रखकर कार को सुनसान जगह पर छोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार नंबर से घर का पता लगने पर जब पुलिस सूचना देने मृतक के घर पहुंचे तो पुलिस को सारी घटना समझ में आ गई पुलिस ने ज्वेलर की पत्नी तथा उसकी नाबालिग पुत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। गाजियाबाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दावा किया कि ज्वेलर को उसकी ही कव्वाली पुत्री ने पत्थर से हमला करके मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने मौके वारदात से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि ज्वेलर अमित वर्मा के दुकान पर रहने वाली एक लड़की से नाजायज संबंध थे जिसके चलते हैं अक्सर वीडियो कॉलिंग पर अपनी पत्नी से वार्तालाप करता था। घर के अंदर के बाद रहता था महिला ने आरोप लगाया कि अमित वर्मा अपनी पुत्री पर गलत नजर रखता था।

सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को ज्वेलर को उसकी ही नाबालिग बेटी ने पत्थर से हमला करके मारा था। उसके बाद मां की मदद से शव को कार में रखा और सुनसान जगह पर छोड़ आई थीं। पुलिस ने इस घटना का चंद घंटे में ही खुलासा कर दिया। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के मधुबन बापूधाम में रहीसपुर रोड पर एक 38 साल के शख्स का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी कार में मिला था। शव लहूलुहान हालत में वैगनआर कार की पिछली सीट पर पड़ा था। मरने वाले की पहचान अमित वर्मा (ज्वेलर) के रूप में हुई कार नंबर की मदद से पुलिस उसके घर पहुंची, जहां सीढ़ियों पर खून के निशान और खून से सना पत्थर का बट्टा मिला ऐसे में पुलिस को मामला समझते हुए देर नहीं लगी पुलिस ने बताया कि अमित वर्मा नोएडा में ज्वेलर्स का काम करता था। उसके अपनी ही दुकान पर काम करने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थे, इसकी जानकारी पत्नी और बच्चों को हो गई थी अमित उस महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पत्नी को वीडियो कॉल करता था और घर में लड़ाई झगड़ा करता था बीती रात करीब 1 बजे अमित का घर में पत्नी से फिर से झगड़ा हो गया, जिस पर अमित की 16 साल की नाबालिग बेटी को गुस्सा आ गया और उसने पिता के सिर में पत्थर का बट्टा मारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को कार में रखकर कमला नेहरू नगर इलाके में रहीसपुर रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग बेटी और पत्नी शालू को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने घटना को स्वीकार कर लिया नाबालिग बेटी ने बताया कि हत्या के बाद शव को सीढ़ियों से घसीट कर नीचे लेकर आए और कार में रखकर सुनसान सड़क पर छोड़ कर घर चले गए थे आरोपी पत्नी शालू का कहना था कि पति अमित शराब पीकर घर में झगड़ा करता था दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाते हुए उसे वीडियो कॉल किया करता था और उसकी नाबालिग बेटी पर भी गलत निगाह रखता था, जिसके कारण बच्ची ने गुस्से के चलते पिता की हत्या कर दी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
