काशीपुर। 19 सितंबर 2022 संदिग्ध परिस्थितियों घर से सामान लेने कह कर गई महिला लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परेशान हुए पति ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

बता दें कि सूरज पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला महेशपुरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 सितंबर 2022 को जब वह घर पर नहीं था तो उसकी 27 वर्षीय पत्नी राधा सुबह 9 बजे उसकी पुत्री साक्षी को सब्जी के लिये 100 रूपये देकर यह कह कर गई कि वह शाम 6 बजे तक वापस आ जाएगी परंतु संध्या होने पर भी पत्नी जब घर वापस नहीं लौटी तो उसने अपनी पत्नी को रिश्तेदारों में और पत्नी के सभी रिश्तेदारों से फोन पर जानकारी ली परंतु उसका कहीं पता नहीं लग सका जिसके बाद पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
