काशीपुर। 19 सितंबर 2022 तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार के चालक ने सामने जा रही कार में टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद कार का चालक कार को मौके से लेकर फरार हो गया पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है बता दें कि

गोविंद सिंह भंडारी ने अल्मोड़ा के चैखुटिया भिक्यासैंड़ ग्राम स्यालकोट व हाल निवासीभवाली नैनीताल निवासी गोविंद सिंह भण्डारी ने प्रतापपुर चैकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 11 सितंबर को अपने पिता मोहन सिंह व माता जती प्रेमा देवी के साथ कार सं. यूके04एडी6650 से दिल्ली से रामनगर आ रहा था। जब वह दोपहर लगभग 12.15 बजे रामनगर रोड स्थित धनौरी के पास पहुचा तो सामने से आ रही इनोवा कार सं. यूपी14डीसी4645 के चालक ने पहले उनकी कार से आगे चल रहे छोटे हाथी में तथा बाद में उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर में छोटे हाथी का चालक व उसके माता-पिता घायल हो गये। टक्कर में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
