भोजपुर। 20 सितंबर 2022 राष्ट्रीय मंत्री भाजपा नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाईयां वितरण की हैं। बता दें कि मोहम्मद रिजवान के युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा के पद पर मनोनीत होने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। आपको बता दें कि मोहम्मद रिजबान भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है पार्टी में हमेशा कार्यत है। पार्टी के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा देखते हुए भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय उत्तम नारायण श्रीवास्तव एवं पवन भदौरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच की अनुशंसा में तथा प्रदेश संगठन मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अय्यूब मसूदी उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव पर मोहम्मद रिजवान को राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच मनोनीत किया गया है। मोहम्मद रिजवान के राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच बनने कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है उनके समर्थकों ने उनके राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने पर मिठाईयां वितरण की हैं।

युवा राष्ट्रीय मंत्री मोहम्मद रिजवान
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आए दिन मुस्लिम समाज के लोगों को बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जोड़ती जा रही है। जिससे उत्तर प्रदेश में भाजपा और मजबूत होती नजर आ रही है। भाजपा समर्थक मंच आए दिन मुस्लिम समाज के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दे रहा है।

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम नारायण श्रीवास्तव एवं पवन भदोरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा की अनुशंसा में तथा प्रदेश संगठन मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अय्यूब मसूदी उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव पर मोहम्मद रिजवान पुत्र बाबू खान निवासी बड़ी मंडी थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच नियुक्त किया है। बता दें कि मोहम्मद रिजवान क्षेत्र के युवा वर्ग में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्हें सभी वर्ग के लोग भली भांति जानते हैं। उनका अच्छा व्यवहार ही उनकी पहचान है जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं। उनके पास क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए आता है। तो वह हर समय हर किसी व्यक्ति के साथ सेवा भाव के साथ समर्पित रहते हैं। तो वही मोहम्मद रिजवान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर वह पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
