काशीपुर। 30 सितंबर 2022 बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज , काशीपुर के प्रांगण में विगत दिवस कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय महिला हॉकी का सफलतापूर्वक समापन हुआ । प्रतियोगिता का पहला मैच एमबीपीजी हल्द्वानी एवं राधेहरि पीजी कॉलेज , काशीपुर के बीच खेला गया । जिसमें शूटआउट मुकाबले में एमबीपीजी ने 1-0 से विजयी होकर फाईनल में स्थान बनाया । फाईनल मुकाबला एमबीपीजी हल्द्वानी एवं डीएसबी कैम्पस , नैनीताल के बीच खेला गया ।

जिसमें कड़े मुकाबले में एमबीपीजी हल्द्वानी 1-0 से विजयी होकर ट्राफी पर कब्जा किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरएस रावत ओलम्पियन ( हॉकी ) एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ाधिकारी डॉ . नागेन्द्र शर्मा ने वि एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉ . नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनित टीम सम्भावित नवम्बर माह में एमबीएस स्पोर्टस यूनिवर्सिटी पटियाला , पंजाब द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन इण्टर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने हेतु जायेगी । डॉ नागेन्द्र ने इस सफल आयोजन हेतु संस्थान की प्रबन्ध समिति सहित हॉकी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री योगेश जोशी सहित समस्त एसोसिएशन का आभा व्यक्त किया । इस अवसर पर संस्थान की उपाध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ . दीपिका गुड़िया आत्रेय ने डॉ नागेन्द्र शर्मा को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन प्रतियोतिगताओं के सफल आयोजन के लिए संस्थान प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम का संचार संस्थान के क्रीड़ाधिकारी दीपक गुप्ता ने किया । इस अवसर पर संस्थान की उपव्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ . दीपिका गुड़िया आत्रेय , विजेन्द्र चौधरी , राजीव चौधरी , योगेश जोशी , वरूण बेलवाल , संस्थान के निदेशक डॉ ० केवल कुमार , डॉ . आर . एन . सिंह प्रिंसिपल लॉ पवन कुमार बक्शी निदेशक प्रशासन , पीजी डॉ . निमिषा अग्रवाल प्रिंसिपल , यूजी सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा ।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
