ठाकुरद्वारा। 9 अक्टूबर 2022 जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूसए मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने न्याज नजर कर लोगों में तथा बच्चों में तस्कीम कर दिया गया। इस दौरान सभी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान नगर पालिका परिषद से सभासद पद के उम्मीदवार जनाब ईवले हसन अंसारी ने एक दूसरे से मिलते हुए सभी को एक दूसरे के सुख दुख में काम आने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्यारे नबी मोहम्मद मुस्तफा सल्ला वसल्लम के बताए रास्ते पर चलें। बुराई का तोड़ भलाई से करें। अच्छे कामों में जल्दी करने वाले और आगे बढ़ने वाले बनो, गुस्से को पी जाने वाले और माफ कर देने वाले बनो, गरीब असहाय की मदद करो, गरीब विधवाओं की ऐसे मदद करो की एक हाथ से दो तो दूसरे हाथ को पता भी ना लगे, तभी हमारे नबी मोहम्मद मुस्तफा सल्ला वसल्लम की सही-सही सुन्नत अदा हो सकेगी। जुलूसए मोहम्मदी में शामिल अनबार हुसैन अंसारी, मौ0खुर्शीद अंसारी ,शफीक अहमद मंसुरी ,इकबाल बजाज अंसारी,इरफान अंसारी ,सुभान अली मंसूरी , साजिश अंसारी नजाकत सैफी,शराफत सैफी,नाजिम अंसारी ,नाजिर अंसारी,फरमान अंसारी,मौनिश अंसारी,जमील अंसारी,आरिफ अंसारी,बाजिद सिद्दिकी,शकील अंसारी,शईद अंसारी,मौ0जिशान अंसारी,मौ0 अंसारी ,नदीम अंसारी, मौ0आलम अंसारी,उजैफा अंसारी,रिजवान अंसारी,कमरुददीन अंसारी,नसरुद्दीन अंसारी आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
