काशीपुर। 10 नवंबर 2022 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के कार्यभार संभालने पर भाजपा नेता ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा संगठन को और प्रभावी बनाने में कामयाब साबित होंगे। बता दें कि काशीपुर बाजपुर जसपुर और गदरपुर गुंजन सुखीजा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनके जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्रीय जनता उन्हें बधाई देते थक नहीं रही है तो वही

भाजपा नेता दीपक बाली ने पार्टी के नए जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी है और कामना की है कि उनके कार्यकाल में जनपद काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करेगी और तेजी से आगे बढ़ेगी।
श्री बाली ने कहा है कि श्री सुखीजा एक अनुभवी दूरदर्शी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है जिनके कार्यकाल में पार्टी जन जन तक पहुंच कर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाएंगे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
