काशीपुर 2 दिसंबर 2022 वसुधैव एनजीओ द्वारा आईजीएल काशीपुर के सीएसआर के अंतर्गत महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और कंप्यूटर साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया गया। साथ ही वसुधैव की दीपावली कार्यक्रम मनाया गया जिसके अंतर्गत 23 बच्चो को नवीन वस्त्र, जूते,स्वेटर आदि वितरित किए गए। वसुधैव के अध्यक्ष डा प्रशांत सिंह ने बताया कि विगत 10 वर्षो से समिति यह कार्य करती आ रही है।

कार्यक्रम में डा जितेंद्र क्वात्रा, यशपाल राजहंस और विकास शर्मा खुट्टू को सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया। डा महिपाल सिंह ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मधुप मिश्रा, मीरा सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह, बी बी भट्ट,वीरेंद्र राजदौर, डा जितेंद्र पंत, माधव अरोरा, कुंवरपाल चौधरी, राजीव चौहान, संदीप यादव, राज अरोरा, प्रीतपाल बक्शी, नंदलाल , चंद्रबली तिवारी, सहित नवीन केंद्रों के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
