जसपुर। 12 दिसंबर 2022 मोटरसाइकिलो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय चिकित्सालय जसपुर में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परंतु हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही उपरोक्त व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया है।

जसपुर के ग्राम भोगपुर नंबर एक निवासी तारासिंह 24 वर्ष पुत्र गुरमीत सिंह रविवार देर सायं अपनी मोटरसाइकिल से जसपुर जा रहा था कि रास्ते में ग्राम मेघावाला के पास सामने से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को राहगीरों ने राजकीय चिकित्सालय जसपुर में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परिजन उसे हायर सेंटर लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
