काशीपुर 15 दिसंबर 2022 राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में छात्रसंघ चुनाव जोरों पर है। छात्रसंघ का अध्यक्ष बनने की जुगत में कई चेहरे चुनाव मैदान में हैं। तो वही पीजी योगा साइंस डिप्लोमा का प्रथम वर्ष के छात्र फैजुल रहमान भी छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है और पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए फैजुल रहमान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

वह मतदाता छात्रों से मिलने घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की छात्रों से अपील कर रहे हैं। तो वहीं छात्र भी छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव फैजुल रहमान को बड़े हर्षोल्लास के साथ लड़ा रहे हैं। छात्र अध्यक्ष चुने जाने को लेकर आज फैजुल रहमान ने बैल जोड़ी में स्थित एक रिसोर्ट में मतदाता छात्रों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता छात्रों को संबोधित करते हुए छात्र संघ चुनाव लड़ रहे फैजुल रहमान ने कहा कि अगर सभी छात्र उन्हें अपना समर्थन देकर छात्र संघ अध्यक्ष उन्हें चुनेंगे तो वह डिग्री कॉलेज में डिजिटल क्लास तथा कॉलेज की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी साथ ही कॉलेज में वाईफाई की व्यवस्था उनके द्वारा कराई जाएगी और एग्जाम फीस भी कम कराने का प्रयत्न करेंगे। फैजुल रहमान ने कहा कि वह डिग्री कॉलेज में छात्रों के हित के लिए नई नीतियों के अधीन कार्य करेंगे और छात्रों की सलाह मशवरे के बाद ही उनके द्वारा डिग्री कॉलेज में निर्णय लिया जाया करेगा। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप, पूर्व संयुक्त सचिव मनी राय, पूर्व कोषाध्यक्ष ललित मोहन, पूर्व कोषाध्यक्ष सचिन सनवाल, शाहरुख चौधरी, समर खान, पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद नौशाद हुसैन, के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
