काशीपुर। 17 दिसंबर 2022 पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि 15 दिसंबर 2022 को इकरार अली पुत्र दरिया हुसैन निवासी ग्राम मेवला धारू पोस्ट मेला तहसील थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश अपने परिचित मरीज को देखने नवजीवन अस्पताल निकट मंडी चौकी आया था कि समय लगभग 12:00 बजे दिन में उसने अपनी मोटरसाइकिल अपाचे संख्या यूके 18 जी 8219 नवजीवन अस्पताल के बाहर पार्किंग में खड़ी कर अस्पताल में मरीज देखने चला गया था जब करीब 1 घंटे के बाद में मरीज को देखकर वापस लौटा

तो उसको उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं मिली काफी खोजबीन करी लेकिन कोई पता नहीं चला था। बाइक चोरी होने की घटना की तहरीर इकरार के द्वारा थाना कुंडा में दी गई जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर रोड पर लगे सीसीटीवी और टो चेक करने पर पता लगा दो व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर मुरादाबाद की तरफ जाते दिखाई दिए। पुलिस ने अभियुक्तों की शिनाख्त के बाद आरोपी विपिन कुमार रामकुवर निवासी गागन की मिलक (पंडित नगला) थाना कटघर जिला मुरादाबाद तथा मनोज कुमार पतराम सिंह निवासी नानपुर थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को चोरी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त विपिन कुमार आदतन अपराधी है तथा उक्त के विरुद्ध लूट व चैन स्नैचिंग एवं गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे जनपद मुरादाबाद व जनपद रामपुर में पंजीकृत है। अभियुक्त गण को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। तो वही दूसरे आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल थानाध्यक्ष थाना कुंडा,उप निरीक्षक मनोहर चंद,कांस्टेबल हरीश प्रसाद, नरेश चौहान, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
