काशीपुर। 3 जनवरी 2023 निजी अस्पताल के स्टाप पर डॉक्टर के पति से हुई मारपीट तथा गाली गलौज तथा अभद्र भाषा के प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर के पति की तहरीर पर अस्पताल के नर्स के साथ 8 दस अन्य व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर तपन कुमार शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को सांस रोग से ग्रस्त होने के कारण कृष्णा अस्पताल गिरीताल रोड काशीपुर 2 जनवरी 2023 को दोपहर में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद जब उनकी धर्मपत्नी का सीटी स्कैन किया गया तथा तथा पुत्र अक्षांश शर्मा का एक्स-रे कराकर उपचार प्रारंभ किया गया।

जिनको स्टार हैल्थ इन्स्योरेन्स (टी०पी०ए०) द्वारा उपचार सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा शुरू कर दिया गया। रात्री डोज की गुणवत्ता सही न लगने पर मैं और मेरे पुत्र द्वारा खाना अस्पताल ले जाया गया तदसमय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा मेरे धर्म पत्नी को जैसे ही एक इन्जेक्शन लगाया गया।तदोपरान्त मेरी धर्म पत्नी बेहोश होकर फर्श पर गिर गयी। तत्काल मेरे व मेरे दोनों पुत्रो द्वारा बेड़ पर उठा कर सी०पी०आर० दिया गया। इसके उपरान्त मेरी धर्म पत्नी पुनः पुर्नजीवित हुई। अचानक ही सम्बन्धित स्टाफ नर्स के साथ आठ-दस व्यक्ति कक्ष में आये व मेरे साथ अभद्रता व गाली गलोच व मारपीट करने लगे जिसको मेरे व मेरे पुत्री द्वारा मोबाईल से विडियो बनाने का प्रयास किया गया जिसको उनके द्वारा असफल किया जाने लगा। दया की उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल से निकाला। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर तथा जिला अधिकारी उधम सिंह नगर वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर को भी भेजा गया है पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नर्स समेत आठ 10 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 147/ 323/504 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। उधर अस्पताल कृष्णा अस्पताल के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार से जब फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कहां सुनी हुई है किसी के भी साथ में मारपीट की घटना नहीं हुई है महज आरोप लगाए जा रहे हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
