अलीगढ़। 11 जनवरी 2023 दो दिन पूर्व 10 लाख रुपए में खरीद कर लाई गई कार को चार अज्ञात बदमाश यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन से लूट कर अपने साथ ले गए जबकि कार के स्वामी को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ कार स्वामी ने घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के स्वामी को गंभीर अवस्था में जैएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहा व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर दिल्ली नोएडा रेफर कर दिया है। घटना थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन की है। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है

बता दें कि थाना टप्पल के कृपालपुर के रहने वाले दिनेश कुमार अपनी दुकान बंद कर देर शाम कार से अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस वे हाईवे के पास अचानक अज्ञात अपाचे सवार चार बदमाशों ने उनकी कर को रोक लिया। इतने बहे कुछ समझ पाता दिनेश कुमार को बदमाशों ने कार से उतार दिया।

इस दौरान बदमाशों ने दिनेश कुमार तथा उसके पुत्र को पीटा और फिर दिनेश कुमार को पेट में गोली मार दी। जिससे दिनेश कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और बदमाश अपने साथ आई-10 गाड़ी लूट कर ले गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जैएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां दिनेश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि दिनेश कुमार ने 2 दिन पहले आई 10 कार खरीद कर लाया था जब वह गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। तभी सिमरौठी चौकी के हाईवे के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट करते हुए पेट में गोली मार दी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि घटना के अनावरण, के लिए तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
