खैर/अलीगढ़। 16 January 2013 युवक ने 5 वर्षीय बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां पर आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म कर बच्चे को वापस उसके घर छोड़ दिया। बच्चे के होने पर जब उसकी मां ने बच्चे से रोने का कारण पूछा तब सच जानकर मां के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई क्योंकि बच्चे के गुप्त अंग से ब्लड निकल रहा था। घटना के संबंध में महिला ने थाना टप्पल में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर सौंप कार्य कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। बता दें कि थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव में घर की ही छत पर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम को गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 5 साल के बच्चे को खून से लथपथ देख उसकी मां ने गांव में हंगामा कर दिया।शोर सुनते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

5 वर्षीय मासूम बच्चे की मां उसको लेकर थाना टप्पल में लेकर पहुंची और न्याय की गुहार लगाने लगी। पीड़ित ने थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।पुलिस ने मासूम बच्चे को सीएससी स्वास्थ्य विभाग टप्पल भेज दिया है। जानकारी देते हुए बच्चे की मां ने बताया कि उसका 5 वर्षीय बच्चा छत पर खेल रहा था हमारे पड़ोस का 18 वर्षीय युवक ने मेरे बच्चे को गंदी नियत से खिलौना दिखाकर अपने घर ले गया और उसने मेरे बच्चे से कुकर्म किया जिससे मेरा लड़का घायल हो गया। रोता लड़खड़ाता हुआ जब मेरा बच्चा आया तब इस घटना का पता चला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
