काशीपुर 18 जनवरी 2023 तीन करोड़ सात लाख रुपए की लागत से बन रहे खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। अचानक मुख्य विकास अधिकारी काशीपुर में नव निर्माणाधीन विकासखंड काशीपुर आ गए उनके अचानक आने से खंड विकास कार्यालय में हड़कंप मच गया। बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बुद्धवार को काशीपुर में (तीन करोड़ सात लाख) रुपए की लागत से बन रहे विकास खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मदन मोहन को निर्माण कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाने, खाली मैदान को पार्क के रूप में विकसित करने एवम सौंदर्यकरण करने के भी निर्देश सहायक अभियंता को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ने बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवम संख्याधिकारी नफील जमील, जिला पंचायतीराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल आदि उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
