काशीपुर।26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर काशीपुर के प्रसिद्ध सहोता हॉस्पिटल के एमडी व प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सहोता अपनी पत्नी डॉक्टर नवप्रीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूक करने निकले तो लोग इस चिकित्सक दम्पत्ति की तारीफ किये बिना नही रह सके. और देखते ही देखते चिकित्सक दंपति का बाइक चलाते वीडियो सुर्खियां बटोरने लगा।

दरअसल, सहोता हॉस्पिटल व मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाइक रैली निकालकर लोगो को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। सहोता हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर रवि सहोता एवं मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज के पार्टनर/समाजसेवी अर्पित मेहरोत्रा ने क्षेत्र के लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है।



































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
